Trending

Jaunpur News : शाहगंज में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एराकियाना कस्बा निवासी फरहान पुत्र शरीफ और मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने 10 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 352/2026 में वांछित थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी और अन्य संबंधित आरोप शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार राठी और कांस्टेबल शशांक पांडेय शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!