Trending

Jaunpur News : नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Naya Savera Network

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी में उनके संघर्षों, विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेताजी के विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 में नेताजी के सपनों की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

सभा को पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, गामा सोनकर, अनवारूल हक गुड्डू और शर्मिला रमेश समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला सभा ने रेणु सोनकर को बनाया नगर अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी महिला सभा ने रेणु सोनकर को गौराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के विचार और सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!