Trending

Jaunpur News : नशे में सिपाही ने पुलिस लाइन में मचाया उत्पात

Naya Savera Network

मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने बुधवार को कथित रूप से नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। सिपाही के उत्पात मचाने से पुलिस लाइन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी होने पर लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि सिपाही उमाशंकर पुलिस लाइन में तैनात है। नशे की हालत में उसके द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मामले को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद लाइन बाजार थाना पुलिस ने सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान भी सिपाही के कथित तौर पर हंगामा करने की बात सामने आई। उसके व्यवहार के कारण अस्पताल परिसर में भी कुछ देर तक अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों में भी घटना को लेकर चर्चा रही।

पुलिस द्वारा सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में पुलिस विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर किए जाने की बात कही जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!