Trending

Jaunpur News : सौरभ का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Naya Savera Network

लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए दी बधाई
जौनपुर।धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव का  79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। जो आगामी नवंबर माह में कजाकिस्तान में आयोजित होगी। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!