Trending

Jaunpur News : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा रंग कार्यक्रम में भव्य रंगोली का निर्माण

Naya Savera Network

बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा रंग’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2026 को उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में ‘रंगोली भारत मंडल’ एवं भव्य ह्यूमन रंगोली का निर्माण किया गया।

रंगोली निर्माण कार्यक्रम की मुख्य थीम भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं ‘विकसित भारत@2047’ रही। विद्यार्थियों ने रंगों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से देश की विकास यात्रा, राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित रोवर्स/रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता एवं रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं भव्य रंगोली का निर्माण किया।

निर्मित रंगोली का निरीक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अल्केश्वरी सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक सहभागिता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संजय नारायण सिंह,  डॉ जगत नारायण सिंह ,डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. सफीउल्लाह अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम टीम- काजल यादव,जूली,ज्योति यादव,आरती यादव एवं उपासना सिंह ।
द्वितीय टीम - खुशी गिरी ,नेहा सोनकर एवं शिखा कन्नौजिया।
तृतीय टीम- रंजना गौतम ने प्रतिभाग किया ।
               
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सेवा एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!