Trending

Jaunpur News : मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Naya Savera Network

शाहगंज, जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रविवार को थाना शाहगंज की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित नंबर पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी महिलाओं को अवगत कराया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!