Trending

Jaunpur News : इण्टरलाकिंग कार्य में फर्जी मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने का आरोप, जांच की मांग

Naya Savera Network

जौनपुर। जनपद के विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पूरेदयाल में VB-GRAMG योजना के अन्तर्गत लौहारी के घर से पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर फर्जी मजदूरों की उपस्थिति दर्ज किये जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर विकास सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते 27 सितम्बर 2026 को उक्त कार्य के नाम पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई जबकि मौके पर न तो इंटरलॉकिंग का कार्य होता मिला और न ही मजदूर उपस्थित थे। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि अभिलेखों में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा सकता है।
विकास सिंह ने जिलाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कराने के साथ मास्टर रोल, जॉब कार्ड, मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान संबंधी अभिलेख और मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराने की मांग किया है। साथ ही कहा कि यदि जांच में फर्जी उपस्थिति अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!