Trending

Jaunpur News : हत्या प्रयास के मामले में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Naya Savera Network

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में मां-बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार मनवल गांव निवासी महेन्द्र, उसकी पत्नी शीला और पुत्र रजनीश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के निर्देशन में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में महेन्द्र उसकी पत्नी शीला और पुत्र रजनीश निवासी मनवल, थाना सरपतहां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रयुक्त एक लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल नितीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल शिवम कुशवाहा और रिजर्व महिला कांस्टेबल शाहिनी शामिल रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!