Trending

Jaunpur News : दहेज में एक लाख की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप

Naya Savera Network

बरसठी, जौनपुर। दहेज में एक लाख रुपये व सामान की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बरेठी गांव की सीमा देवी की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने पति लकी यादव समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीमा के मुताबिक उसकी शादी 2 मार्च 2023 को सेमरी गांव निवासी लकी यादव से हुई थी। मायके पक्ष ने ढाई लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी समेत सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुर राजेंद्र यादव, सास गिरिजा देवी, जेठ अभय राज उर्फ मुन्ना, जेठानी संगीता, ननद निशा, ननद सोनी और बड़े बहनोई मानिक चंद अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
बीते 18 मार्च को मारपीट कर धमकी देने और 22 मार्च को दिल्ली ले जाकर प्रताड़ित करने का भी आरोप है। सीमा ने आभूषण ससुराल में रखे होने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0367/2026 दर्ज किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!