Trending

Jaunpur News : कुल्हाड़ी से मां-बेटे पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Naya Savera Network

युवक को बचाने पहुंची मां को भी पीटा

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में मछली के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी विवेक गौतम (20) पुत्र अशोक गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को कुछ लोग मछली पकड़ने के बाद उसका आपस में बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान काम और मछली के हिस्से को लेकर विवेक गौतम और अमरजीत के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विवेक ने मंदिर के पास अमरजीत के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया तो बेटे को बचाने के लिए पहुंची उसकी मां हीरावती देवी के साथ भी मारपीट की गई जिससे दोनों घायल हो गये।
घटना के बाद हीरावती देवी की तहरीर पर स्थानीय थाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने बड़ेरी नहर के पास दबिश देकर विवेक गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!