Trending

Jaunpur News : घर के गेस्ट रूम में वृद्ध की सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप

Naya Savera Network

कई दिनों से लापता था मृतक,बेटे ने जतायी हत्या की आशंका 

बेटे के घर पहुंचने पर दुर्गंध से हुआ घटना का हुआ खुलासा

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पूर्वे में उस समय सनसनी फैल गई जब 70 वर्षीय वृद्ध का शव उनके ही घर के गेस्ट रूम में सड़ी-गली अवस्था में मिली।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ा गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र केदार सिंह 11 सितंबर की रात से लापता थे। परिजनों के अनुसार वह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। विनोद के लापता होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
अतुल सिंह के अनुसार, 17 सितंबर को वह गांव स्थित अपने घर पहुंचे। घर में प्रवेश करते ही उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर किसी जानवर के मरने की आशंका जताई गई। इसके बाद घर की सफाई के लिए मजदूर लगाए। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद सिंह का शव पड़ा मिला शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 - - इनसेट - - 
चोरी के दौरान मारपीट कर शव गेस्ट रूम में फेंकने का लगा आरोप 

मृतक के बेटे अतुल सिंह ने चोरी के दौरान मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर आरोप लगाया कि चोरी के दौरान गांव के ही युवक और उसके साथियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनकी हत्या कर शव घर के गेस्ट रूम में छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!