Trending

Jaunpur News : मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में Psychology Carnival 2026 का समापन

Naya Savera Network

पांच दिनों तक हुईं मनोविज्ञान आधारित विभिन्न गतिविधियां, विजेता छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय Psychology Carnival 2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। पांच दिनों तक चले आयोजन में छात्र-छात्राओं के लिए मनोविज्ञान से जुड़ी विभिन्न रोचक एवं व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के पहले दिन Emotion Measurement: Facial Expression Recognition Test, दूसरे दिन Stroop Effect, तीसरे दिन Action Recognition, चौथे दिन Personality Fun Test तथा पांचवें दिन Attention Challenges गतिविधि कराई गई। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक रूप से समझा।

समापन समारोह में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव एवं डॉ. अंकिता श्रीवास्तव की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि पांच दिवसीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोविज्ञान की अवधारणाओं से जोड़ते हुए उनके ज्ञान और प्रतिभा को निखारना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!