Trending

Jaunpur News : 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र समेत तीन, हालत गंभीर

Naya Savera Network

जौनपुर। जगदीशपुर चौराहा स्थित सिंह कोल्ड स्टोर के पास गुरुवार को टीन शेड लगाते समय 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, उनके 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब घर के सामने टीन शेड लगाया जा रहा था। शेड ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही तीनों करंट की चपेट में आ गए। शरीर से चिंगारी निकलने के साथ आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने बांस और डंडे की मदद से उन्हें तार से अलग किया। ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। प्रांजल और महेंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन हटाने को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि तार पहले भी दो बार टूटकर गिर चुका है। लोगों ने लाइन को अंडरग्राउंड करने या आबादी से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!