Trending

Jaunpur News : मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के 22 पदाधिकारियों ने ली शपथ

Naya Savera Network

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील परिसर स्थित सभागार में सोमवार को मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी रामलखन पटेल एडवोकेट ने अध्यक्ष केके सिंह और महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी समेत कुल 22 पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आरके पटेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय एडवोकेट, भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ. अजय सिंह, सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष केके सिंह और महामंत्री देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बार के हित में काम किया जाएगा और अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता बृजेश मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चला। समारोह में मड़ियाहूं एसडीएम न्यायिक शिल्पा एरन, तहसीलदार रविरंजन कश्यप, नायब तहसीलदार कृति और नायब तहसीलदार शिमला प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें साहब लाल यादव, राजेश जायसवाल, अशोक कुमार यादव, कंसराज यादव, सूर्यमणि यादव और चंद प्रकाश यादव समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!