Trending

Jaunpur News : गला दबाकर हुई थी प्रतिमा की हत्या, पिता गिरफ्तार

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के बारीगांव (कोहड़ा) गांव में मुर्गी पालन के लिए बने फार्म में फंदे पर लटकी मिली 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। मालूम हो कि सोमवार दोपहर उक्त गांव निवासी राजेश सिंह की पुत्री प्रतिमा का शव मुर्गी फार्म में फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बुधवार को सरसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से वांछित आरोपी राजेश सिंह (34) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!