Trending

Jaunpur News : कोचिंग छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Naya Savera Network

बरसठी | कोचिंग और लाइब्रेरी से आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील गीत गाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरद्वारी गांव निवासी योगेश तिवारी उर्फ अंबुज (26) के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे हमराहियों के साथ मियाचक बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कोचिंग और लाइब्रेरी से आने-जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील टिप्पणी कर रहा है और गाने गा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने छात्राओं को देखकर अश्लील गाना गाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस सबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!