Trending

Jaunpur News : सरपतहां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट एसएसटी संख्या 47/2010 से संबंधित वारंटी हरीश उर्फ सन्तोषी वर्मा पुत्र रामआसरे, निवासी बाल्मीकपुर, थाना सरपतहां को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 323, 504, 506, 325 भादवि तथा 3(1)10 एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेराम यादव, कांस्टेबल अनुपम गुप्ता और रिजर्व कांस्टेबल जगदीश कुमार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!