Trending

Jaunpur News : राज्यमंत्री के कार्यालय में सुनी गई मन की बात

Technical Team


जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 137वां एपिसोड सुना गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, खेतासराय मंडल के वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद पांडेय और कार्यालय प्रभारी डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल भी मौजूद रहे। इस दौरान मौके पर बूथ संख्या 421 के मौजूद दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मन की बात सुनी। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं और जेन जेड पर बात किया। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी और उनके नए विचारों, नवाचार तथा देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने जीवन में करुणा और संतोष के महत्व को रेखांकित किया तथा समाज में आपसी सद्भाव व सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जन-हित के विषयों पर भी विचार साझा किए गए। इस मौके पर पीआरओ मनीष श्रीवास्तव, कार्यालय व्यवस्थापक धर्मपाल कन्नौजिया, आशुतोष अस्थाना दयालु, आकाश शर्मा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!