Trending

Jaunpur News : जेसीआई जौनपुर चेतना ने किया सावन महोत्सव

Naya Savera Network

प्रतियोगिता में कल्पना केसरवानी आयीं प्रथम तो मीना गुप्ता को मिला दूसरा स्थान

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने सावन महोत्सव किया जहां झूला, सेल्फी पॉइंट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव वंशिका सिंह ने किया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई जिसके बाद कृष्णा टीम का डांस और कजरी गीतों पर सभी सदस्यों ने खूब नृत्य किया। संस्थाध्यक्ष सरला माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर उपहार वितरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू जी, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता जी, अभिलाषा जी, सोनी जी, मीरा जी, ज्योति जी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन से महिलाओं में उत्साह और आपसी जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल हुये जहां कल्पना केसरवानी प्रथम और मीना गुप्ता द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। अन्त में सभी सदस्यों को सुन्दर जुट बैग देकर पर्यावरण को ग्रीन रखने का भी संदेश दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!