Trending

Jaunpur News : राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित मुआवजा जल्द देने के निर्देश

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एनएच-135ए (जौनपुर-शाहगंज, सिटी बाईपास, पश्चिमी बाईपास) तथा एनएच-233 परियोजनाओं की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, अवार्ड और मुआवजा भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों और भू-स्वामियों का मुआवजा लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि अवार्ड घोषित होने के बाद किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।

समीक्षा में बताया गया कि जौनपुर-अकबरपुर पैकेज-2 परियोजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी, राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों का तत्काल निस्तारण तथा सभी परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!