Trending

Jaunpur News : अकीदत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Naya Savera Network
मड़ियाहूं 

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। बड़ी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे गांव की गलियों से आगे बढ़ता गया, अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ती गई। इस दौरान पूरे गांव में ‘मरहबा या मुस्तफा’ की सदाएं गूंजती रहीं और लोग नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस गांव का भ्रमण करने के बाद पोखरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में तंजीम अंसारी, अस्फहान अंसारी, काशान, साजान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
इसी क्रम में गौहर-बेलवा-रखवा क्षेत्र में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। मदीना मस्जिद से निकला जुलूस गांव से होते हुए बेलवा दर्जियों मोहल्ला पहुंचा और फिर रखवा स्थित मदीना मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान अंजुमन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें तीन अंजुमनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गौहर अंजुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, सुदर्शन यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक पाठक, सुशील गुप्ता, रामजी यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!