Trending

Jaunpur News : एसएस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Naya Savera Network

जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने मां सरस्वती एवं बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। विद्यार्थियों की ओजपूर्ण प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी के लिए किए गए वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!