Trending

Jaunpur News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय रंगोली के लिए जनक कुमारी इंटर कॉलेज के बच्चो को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Naya Savera Network
जौनपुर - स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत आकर्षक एवं मनमोहक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस की भावना को बेहद सुंदर एवं रचनात्मक, मेहनत एवं उत्कृष्ट ढंग से प्रदर्शित किया।
रंगोली की सराहना करते हुए जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने छात्राओं से रंगोली तैयार करने में लगे समय, इसकी परिकल्पना एवं उन्हें मिली प्रेरणा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी के प्रश्नों के संतोषजनक एवं उत्साहपूर्वक उत्तर दिए गए, जिससे प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा इस प्रकार की रचनात्मक एवं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों में प्रतिभाग करना सराहनीय है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं। उन्होंने इस आकर्षक रंगोली को एआई के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाने के लिए भी निर्देशित किया, ताकि छात्राओं की प्रतिभा एवं रचनात्मक कार्य को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
उत्कृष्ट रंगोली तैयार करने वाली छात्राओं गार्गी मिश्रा, वैष्णवी मिश्रा, वैभवी मिश्रा, सोनाली मिश्रा, आस्था गुप्ता, अंशिका मोदनवाल, कशिश यादव, शिक्षा पटेल एवं अर्पिता मदनवाल को जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई तथा उनके उत्साहवर्धन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!