Trending

Jaunpur News : रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की प्रतिमा स्थापना की मांग, मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव से शनिवार को प्रजापति समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने संविधान सभा के सम्मानित सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

राहुल प्रजापति (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में तथा दक्ष सेना के संस्थापक एवं प्रमुख वीरेंद्र प्रजापति वीर की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के योगदान को देखते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

इस दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नियमानुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में पवन प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, लोटन प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति और मोनू प्रजापति सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!