Trending

Machhlishahr News : राजस्व कर्मियों का तहसील में किया धरना प्रदर्शन:

Naya Savera Network

राजस्व कर्मियों की पिटाई में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और एस एच ओ के स्थानांतरण की उठी मांग:

मछलीशहर।कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में राजस्व निरीक्षक के साथ पैमाइश करने गई टीम पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए हमले से आक्रोशित राजस्व कर्मियों ने शनिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया।   
 धरनारत राजस्व कर्मियों ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को संदर्भित ज्ञापन के माध्यम से अराजकतत्वों की गिरफ्तारी एवं प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग किया ।राजस्व कर्मियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों से मिली है और गिरफ्तारी नहीं कर रही है।कहा कि जब तक उनकी उक्त मांगे मानी नहीं जाती तब तक अनवरत धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जगवीर गौतम और संचालन महामंत्री आशीष पटेल ने किया।धरने पर पूर्व खंड मंत्री लाल चंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल,जय शंकर यादव,जय प्रकाश शर्मा, दुर्जन प्रसाद,प्रिया मौर्या,चन्द्रावती,अजीत कुमार पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!