Trending

Machhlishahr News : पत्रकार की पत्नी का निधन

Naya Savera Network

मछलीशहर।जंघई हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ तिवारी की धर्मपत्नी गीता देवी (64) का शुक्रवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उनके भोगीपुर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक वहां पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राम लोलारख सिंह,महिमाकांत दूबे, रमाशंकर शुक्ला, विभाष चंद्र यादव, प्रशांत शुक्ल, राकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, चंद्रमणि तिवारी, रतन कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!