Trending

Jaunpur News : लाठी-डंडे लेकर बाइक से हुड़दंग का आरोप, आठ नामजद

Naya Savera Network

बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के गहली कठार गांव में मारपीट के बाद लाठी-डंडे लेकर बाइक से घूमने और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर भय का माहौल बनाने के आरोप में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की दोपहर गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद आरोपी एकत्र होकर हाथों में डंडे लेकर बाइक पर तीन-तीन सवार होकर गांव में घूमते और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। इससे लोगों में भय और दहशत का माहौल बनने की बात प्राथमिकी में कही गई है। प्राथमिकी में शुभम यादव, लल्ला यादव और अजीत सरोज निवासी गहली कठार, वसीम शेख, सलीम शेख और इमरान अली निवासी जमुनीपुर, आकाश गौतम निवासी जमुनीपुर, सलिमत गौतम और संदीप गौतम निवासी धनापुर तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए भय का माहौल बनाने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!