बरसठी | स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान सतीश कुमार यादव पुत्र पंधारी यादव निवासी निगोह, थाना बरसठी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ 498-ए, 323, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया और संबंधित न्यायालय में पेश किया।