Trending

Jaunpur News : सन्त रामपाल जी महाराज का 'अन्नपूर्णा मुहिम' जारी

Naya Savera Network

जौनपुर में आर्थिक संकट से जूझ रहे 3 परिवारों को मिली राहत


जौनपुर। जनपद के सदर तहसील क्षेत्र में आर्थिक तंगी और बेसहारा जीवन जी रहे 3 जरूरतमन्द परिवारों को सन्त रामपाल जी महाराज के सेवादारों ने 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत राशन राहत किट उपलब्ध करायी। परिवारों की दयनीय स्थिति की सूचना मिलने पर सेवा दल ने तत्काल सत्यापन कराकर उनके घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचायी जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली है।
इस मौके पर जिला सेवादार रामजी दास ने बताया कि महाराज जी के मार्गदर्शन में चलायी जा रही 'अन्नपूर्णा मुहिम' का मुख्य उद्देश्य समाज के बेसहारा, लाचार और जरूरतमंद परिवारों तक समय-समय पर आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाना है, ताकि कोई भी भूखा न सोये। वहीं सहायता मिलने पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने सेवादल और सहयोगकर्ताओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवादार यशवंत दास, सुरेश दास, राजेंद्र दास, राजकुमार दास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इन परिवारों को मिली सहायता
चोरसण्ड निवासी रेनू देवी के पति का 3 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी और गुजर-बसर में भारी कठिनाई आ रही थी। नयनसंड गांव की हीरावती देवी के पति का निधन 10 वर्ष पूर्व हो चुका है। उनके बच्चों की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण यह परिवार लंबे समय से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। सरायचन्द गांव की सविता देवी पत्नी अरविन्द के परिवार को भी संकट की स्थिति में राशन किट उपलब्ध करायी गयी।

राशन किट में शामिल सामग्री
उपलब्ध करायी गयी राहत किट में आटा, चावल, चना दाल, उड़द/मूंग दाल, खाद्य तेल, चीनी, चाय पत्ती, दूध पाउडर, नहाने/कपड़े धोने का साबुन सहित अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!