चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के विशेषरपुर चौराहे पर लगा 33 केवी का बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पोल में दरारें आ गयी हैं। तारों का भार अधिक होने के कारण एक तरफ झुका हुआ है। चौराहा बाजार और स्कूल क्षेत्र से सटा होने के कारण यहां दिन भर लोगों की भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा या बारिश में पोल कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे बड़ा हादसा होने के साथ लम्बी बिजली कटौती की आशंका भी है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर दहशत है कि अगर समय रहते पोल नहीं बदला गया तो जनहानि हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग किया कि तत्काल नया पोल लगाकर तारों को दुरुस्त किया जाय। चौराहे से गुजरने वाले स्कूली बच्चे और वाहन चालक भी इस पोल को देखकर सहमे हुये हैं। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि दुर्घटना होने से पहले विभाग कार्यवाही करे, अन्यथा आन्दोलन किया जायेगा।