Trending

Jaunpur News : ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दंपती गंभीर, पति वाराणसी रेफर

Naya Savera Network

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के आगे बुधवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी निवासी 40 वर्षीय ईश्वर प्रसाद मौर्य पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल मौर्य तथा उनकी पत्नी 36 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों बाइक से मुफ्तीगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान बाजार के आगे सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ईश्वर प्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं सुनीता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!