सावन के पवित्र महीने में शिवालयों ,मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए बीडीओ अरविंद कुमार यादव को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेहतर साफसफाई के लिए प्रत्येक स्थल पर सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की गई है।
चंदवक चौराहा स्थित चंद्रकेशर महादेव मंदिर ,गांधी पार्क,रामलीला प्रांगण , हरिहरपुर स्थित बेलनाथ मंदिर व शिवाला, कोटिया पर स्थित शिव मंदिर, हरदासीपुर स्थित जगाब्रम्ह बाबा मंदिर सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों पर बेहतर साफ सफाई करने के लिए सफाई कर्मी तैनात करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विपिन गुप्ता,महेंद्र,राजकुमार यादव रामेश्वर सिंह ,पुल्लु सेठ सहित अन्य लोग थे।
