Trending

Jaunpur News: ब्लड बैंक का स्टॉक खत्म, लायंस क्लब क्षितिज ने कराया 13 यूनिट रक्तदान

Technical Team


जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार को रक्त का स्टॉक समाप्त होने से जरूरतमंद मरीजों की परेशानी बढ़ गई। स्थिति की जानकारी मिलने पर लायंस क्लब क्षितिज ने तत्काल पहल करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 13 यूनिट रक्तदान किया था, जबकि शाम तक यह संख्या 22 से 25 यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई।



ब्लड बैंक के प्रभारी ने इसकी जानकारी लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी को दी। सूचना मिलते ही वह पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू के नेतृत्व में सदस्यों ने एक-एक कर रक्तदान किया।



अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। उनका रक्त समूह ए पॉजिटिव होने के कारण उन्होंने स्वयं रक्तदान किया। इसके बाद क्लब के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में संतोष गुप्ता, शशांक त्रिपाठी, ऋतू त्रिपाठी, गौकरन सोनकर, उपदेश सिंह, दीक्षा सिंह और शंकर साकेत प्रधान सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। ब्लड बैंक प्रभारी ने लायंस क्लब क्षितिज की पूरी टीम के प्रति आभार जताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!