Trending

Mariahu News : मड़ियाहूं में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट, लखनऊ प्रदर्शन में जाना था

Naya Savera Network

मड़ियाहूं। पेपर लीक मामले और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं की हिरासत के विरोध में लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता राम सिंह पटेल को मड़ियाहूं पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जमलिया गांव निवासी एवं कांग्रेस के जिला महासचिव राम सिंह पटेल ने बताया कि लखनऊ के रामलीला मैदान में बुधवार दोपहर 12 बजे धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने सहित अन्य मुद्दों का विरोध किया जाना था।

राम सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लखनऊ रवाना होने की तैयारी थी। इसी बीच मड़ियाहूं पुलिस बुधवार रात उनके आवास पर पहुंची और उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उन्हें गुरुवार सुबह करीब सात बजे तक घर पर ही नजरबंद रखा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!