Trending

Jaunpur News : झूठी लूट की कहानी का खुलासा, कर्मचारी पर गबन का मुकदमा

Naya Savera Network

जौनपुर, 18 जुलाई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में ₹68,840 की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद कथित लूट की कहानी पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद शराब कारोबारी की तहरीर पर उसके ही कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ गबन और आपराधिक विश्वासघात सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार कर्मचारी ने तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर नकदी लूटने की झूठी कहानी गढ़कर रकम हड़पने की साजिश रची थी। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों से मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने लूट की कहानी को असत्य मानते हुए कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कथित गबन में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!