Trending

Jaunpur News : तिलंगा गांव की सड़क पर जलभराव, आवागमन हुआ मुश्किल

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के तिलंगा गांव की मुख्य सड़क पर बारिश के बाद हुए जलभराव से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण लोगों का समय बर्बाद होने के साथ ही वाहनों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव हटाने, नालियों की सफाई कराने तथा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!