Trending

Jaunpur News : केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल:डॉक्टर पल्लवी पटेल

Naya Savera Network

-मड़ियाहू में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सरकार पर जमकर बरसीं विधायक। 

जौनपुर-जनपद के मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र में स्थित एक होटल में अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ, तलवार व महापुरुषों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।तथा कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी कमेटी सहित विधान सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की समीक्षा भी किया गया।बता दें कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ दिन-रात काम करना होगा। तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अपना दल कमेरावादी की नीतियों और विचार धारा से लोगों को अवगत कराना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग दल की विचार धारा से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मड़ियाहूं में आयोजित अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का भी आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए डॉ.पल्लवी पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश में लूट,हत्या, चोरी,डकैती,दुराचार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पुरी तरह से विफल चल रही है। देश और प्रदेश का किसान, छात्र तथा मजदूर सरकार की नीतियों से पुरी तरह से परेशान हैं।देश व प्रदेश में हो रहा तमाम परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक मामले में सरकार सिर्फ देश के युवाओं के साथ नाइंसाफी खुलेआम कर रही है।मंत्री के इस्तीफा देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा वर्तमान सरकार सिर्फ अपनी नाकामी छिपा रही है। डॉक्टर पल्लवी पटेल ने यह भी कहा केन्द्र की सरकार पूरी तरह से परिक्षा कराने में विफल है। हालांकि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई घटना पर जमकर केंद्र सरकार पर बरसी विधायक कहां की छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा बन गया है । विधायक ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में छात्रों व नौजवानों के ऊपर लाठी चार्ज करायी गयी।यह देश के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य का दिन है। सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक ने यह भी कहा की सरकार द्वारा राम मन्दिर के चन्दा चोरी के मामले के मुद्दे को भटकाने के लिए छात्रों के प्रर्दशन को लम्बा खिचा गया। ताकि लोगों का ध्यान राम मुद्दा चन्दा चोरी से भटकाने के लिए इतने दिन के बाद मंत्री से इस्टीफा दिलवाया गया तकी लोग राम मंदिर चन्दा चोरी मुद्दा भूल जाए। सरकार हमेशा यही कराती चली आ रही है। किसानों, नौजवानों और छात्रों एवं बेरोजगारों के मुद्दों पर हमेशा सरकर भाग खड़ा होती है। कार्यक्रम के दौरान दीनानाथ सरोज,अरविन्द कुमार पटेल,भावेश पटेल,संकल्प पटेल, नन्दलाल पटेल,मिठाई लाल,राम चन्द्र पटेल, रागिनी गौतम,हेमा पटेल, राजेश पटेल,गगन प्रकाश यादव, बृजेश पटेल, चंद्रेश पटेल,शेष नरायण पटेल,राम चन्द्र कन्नौजिया,हरिश खान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन राम सिंगार पटेल व अध्यक्षता अवधेश सरोज ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!