Trending

Jaunpur News : जानलेवा हमले के चार आरोपियों पर मुकदमा

Naya Savera Network

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस महिमापुर गांव में जानलेवा हमले के मामलें में चार लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव की मुकदमा वादिनी सोना देवी पत्नी महेन्द्र यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाई है कि बीते 22 जुलाई की शाम रंजिश बस पड़ोसी मुंशी, सुरेन्द्र, सौरभ एवं सूरज ने मेरे परिवार के शुभम व सुदंरम पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देख ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया जहां अब भी बेहोशी की हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!