Trending

Jaunpur News : फंदे से लटकता मिला युवक का शव,परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

 पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुर्की गांव में उस समय हड़कंप मच गई जब कामिल पुत्र सैय्यद अशरफ के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली,देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विदित हो कि सैय्यद असरफ गांव में ही वेल्डिंग वर्क शॉप की दुकान चलाकर परिवार का भरण - पोषण करता है वर्कशॉप में मृतक कामिल पिता का हाथ बटाता था।रविवार की देर रात कामिल घर वापस नहीं लौटा तो पिता खोजबीन करने लगे बेटे को खोजते हुए दुकान पर पहुंच जब दुकान खोला तो बेटे को फंदे पर लटकता देख पैरों तले से जमीन खिसक गई,चीख पुकार सुन आस - पास के लोगो भी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!