Trending

Jaunpur News : सातवीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप हुई आयोजित

Naya Savera Network

प्रतियोगिता में केराकत प्रथम,भदोही द्वितीय व कानपुर ने तृतीय हासिल किया स्थान

प्रतियोगिता में प्रदेश के 6 जनपदों की टीमों ने किया प्रतिभाग

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित मोती मैरेज हाल में रविवार को 7 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी व जापान यामाबुकी सीटो रियो कराटे डु एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल,माधुरी गुप्ता,डॉ. राजेश कुमार पासवान व अशोक जायसवाल दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें अनुशासन,आत्मरक्षा व खेल भावना का महत्व को बताया।प्रतियोगिता में लखनऊ, बनारस,भदोही,मिर्ज़ापुर, जौनपुर व कानपुर की कराटे टीमों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में के डी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी केराकत प्रथम,भदोही द्वितीय व कानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में 28 गोल्ड,17 सिल्वर और 5 ब्रांज मेंडल जीत खिलाड़ियों में अपने जनपद का नाम रोशन किया।विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ठ अतिथि सरकी चौकी प्रभारी राकेश कुमार सोनकर ने मेडल एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों के अविभावक के रूप में उमेश कुमार,योगेन्द्र,गुलाब,मनोज सेठ,पंकज समेत तमाम गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजन की सराहना की।आयोजक कर्ताओं ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल के आयोजनों के माध्यम से युवाओं में खेल एवं आत्मरक्षा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त करते हुए कोच सोनु यादव को मौजूद सभी लोगों ने सम्मानित किया।वही कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार कनौजिया ने की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!