Trending

Jaunpur News : सीबीएसई परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाने वाली जूरियत जहरा सम्मानित

Naya Savera Network

जौनपुर। लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू की बड़ी बेटी जूरियत जहरा को हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि बेटियां कितनी अनमोल होती हैं, यह जूरियत जहरा जैसी छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया है। इन छात्राओं ने न केवल अपने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।

गौरतलब है कि जूरियत जहरा की प्राथमिक शिक्षा कक्षा आठ तक डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा से हुई। इसके बाद उन्होंने डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी कर 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!