Trending

Jaunpur News : डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Naya Savera Network

बरसठी | क्षेत्र के गोहका गांव स्थित भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले नेता थे। वे एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान की अवधारणा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष बरसठी मुकेश सिंह, बूथ उपाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, रणजीत अग्रहरि, अवधेश तिवारी, श्यामनारायण सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!