Trending

Jaunpur News : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Naya Savera Network

जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य (ब्यूटी) प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह खुर्जी मोड़ स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकियां धाम के महंत विनय कुमार त्रिपाठी तथा ट्रस्ट की संस्थापक दीक्षा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए महंत विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चियों को साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है। सनातन धर्म में बेटियों को लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को देवी का दर्जा देने का मुख्य उद्देश्य समाज में उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाजहित का सराहनीय कार्य बताया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कुमार त्रिपाठी, ट्रस्ट संस्थापक दीक्षा सिंह, सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह, उर्वशी सिंह तथा प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल एवं साक्षी यादव ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में आयोजित प्रतियोगिता की चार श्रेणियों के विजेताओं की भी घोषणा की गई। बेस्ट मेकअप का पुरस्कार संध्या यादव, बेस्ट हेयर कट का पुरस्कार संजना कन्नौजिया, बेस्ट हेयर डू का पुरस्कार अमृता दूबे तथा बेस्ट स्किन का पुरस्कार अनन्या को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के साथ धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, राजीव प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन समारोह में महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के ट्रस्ट के संकल्प को दोहराया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!