Trending

Jaunpur News : दहेज उत्पीड़न मामले का वारंटी गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर, 30 जुलाई। शाहगंज थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 के मुकदमे में धारा 498ए भारतीय दंड संहिता तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत वांछित वारंटी अभियुक्त अबुलैश पुत्र दोस्त मोहम्मद, निवासी मजडीहा थाना शाहगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामविचार तथा थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!