Trending

Jaunpur News : कारगिल के वीरों को पीएम मोदी ने किया नमन

Naya Savera Network

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षमता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान बन चुका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!