Trending

Jaunpur News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर, 30 जुलाई। खेतासराय थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित आरोपित गुलशन बिंद पुत्र शोभनाथ बिंद, निवासी चकमारुफपुर थाना खेतासराय को रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र तथा कांस्टेबल रामदेव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!