Trending

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बदला स्वर्ण पदक नियम, अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं होंगी सार्वजनिक

Naya Savera Network

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को सार्वजनिक करने संबंधी नियम में संशोधन किया है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर केवल अंतिम वर्ष के दो सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं ही अपलोड की जाएंगी। यह निर्णय राजभवन की पारदर्शिता संबंधी पहल के तहत लिया गया है।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर राज्य विश्वविद्यालयों से स्वर्ण पदक विजेताओं की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक करने को कहा गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्य परिषद और परीक्षा समिति को बताया कि अभिलेख संरक्षण नियमों के अनुसार एक वर्ष बाद पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का नियमानुसार निस्तारण कर दिया जाता है। ऐसे में सभी सेमेस्टर की कॉपियां उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है।

इसी आधार पर कार्य परिषद ने संशोधित नियम को मंजूरी दी। अब स्नातक, स्नातकोत्तर तथा अन्य सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों के स्वर्ण पदक विजेताओं की केवल अंतिम वर्ष के दो सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पारदर्शिता और व्यवस्था दोनों सुनिश्चित होंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!