Trending

Jaunpur News : जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर, 17 जुलाई से होगा संचालन

Naya Savera Network

जौनपुर। जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी और पंजाब के छेहर्टा के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जिसे संत रविदास एक्सप्रेस के नाम से संचालित किया जाएगा, का जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ करेंगे।

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। छेहर्टा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन (14624) बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी, जबकि वाराणसी से छेहर्टा जाने वाली ट्रेन (14623) गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। मार्ग में जौनपुर सिटी के अलावा सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और अमृतसर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

इस नई रेल सेवा से जौनपुर के यात्रियों को लखनऊ और पंजाब के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। आधुनिक स्लीपर कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन व्यापार, रोजगार, शिक्षा और धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी। स्टेशन पर ठहराव की घोषणा से यात्रियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!