Trending

Jaunpur News : जौनपुर में प्रशासनिक फेरबदल: चार नए एसडीएम की तैनाती, तीन अधिकारियों का तबादला

Naya Savera Network

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती की है, जबकि यहां कार्यरत तीन एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सुनील कुमार भारती को मऊ, संतवीर सिंह को रामपुर तथा कुणाल गौरव को कुशीनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

जौनपुर में नए नियुक्त अधिकारियों में अलीगढ़ से मो. अमान, बहराइच से अखिलेश कुमार सिंह, स्थानीय निकाय निदेशालय से रश्मि सिंह तथा फतेहपुर से प्रदीप कुमार रमन शामिल हैं। सभी अधिकारी जल्द ही जौनपुर में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों में दायित्वों का पुनर्वितरण किया जाएगा। शासन के अनुसार यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!