Trending

Jaunpur News : उप मुख्यमंत्री ने डॉ. आर.के. गुप्ता को

Naya Savera Network

स्वास्थ्य सेवा बेहतर कार्य के लिए  किया सम्मानित

जलालपुर। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हर्षित हेल्थ केयर सेंटर, जलालपुर के प्रबंधक डॉ. आर.के. गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. गुप्ता विकासखंड जलालपुर के मझगवांकला गांव के निवासी हैं। 

साधारण परिवार से आने वाले डॉ. गुप्ता कठिन परिस्थितियों के बावजूद  हिम्मत नहीं हारे और  शिक्षा को अपनी सफलता का आधार बनाया जिसके दम पर उन्होंने एमबीबीएस,एमडी की शिक्षा पूरी की। 



इस अवसर पर यह पंक्तियां उनके संघर्ष और सफलता को चरितार्थ करती हैं—
"हौसलों की उड़ान को मंजिलें सलाम करती हैं,
मुश्किलें उन्हीं के आगे अपना रास्ता बदलती हैं।"
उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद डॉ. गुप्ता ने महानगरों में कैरियर बनाने के बजाय अपने गांव और क्षेत्र के लोगों की सेवा का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य से उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जलालपुर शाखा के निकट हर्षित हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना की, जहां लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
 

उन्होंने यह भी  बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य सामाजिक कार्यों में उन्हें समय-समय पर इंजीनियर आर.बी. गुप्ता का मार्गदर्शन मिलता रहा है


 और स्वास्थ्य शिविरों में जरूरतमंद लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे तथा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!